मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार : मोतिहारी विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी के घर से हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार : मोतिहारी विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी के घर से हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

मोतिहारी। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राजद प्रत्याशियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। झारखंड पुलिस के सोमवार को सासाराम से राजद प्रत्याशी की गिरफ्तारी के मामले से पार्टी अभी उभर भी नहीं पाई थी कि मोतिहारी पुलिस ने मोतिहारी विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता के घर से हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि राजन कुमार की हत्या के मामले का आरोपी सुबोध यादव, राजद प्रत्याशी के घर में छिपा बैठा है। इस सूचना के बाद, पुलिस ने आज मंगलवार को देवा गुप्ता के घर छापा मारा और राजन हत्याकांड के आरोपी सुबोध यादव को धर दबोचा।

पुलिस आरोपी सुबोध यादव से पूछताछ कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर इससे पहले भी दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। राजद प्रत्याशी के घर से आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसकी भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

उल्लेखनीय है कि 29 जुलाई को ज्ञान बाबू चौक पर भाजपा नेता राजन कुमार की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में राजन के भाई ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले की जांच के दौरान पुलिस के समक्ष छह लोगों के नाम सामने आए थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को सासाराम विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह को नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

सासाराम जिला मुख्यालय में नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद जैसे ही राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह बाहर निकले, भारी पुलिस बल ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

बताया गया कि सत्येंद्र साह करगहर थाना क्षेत्र के निवासी हैं और उनकी गिरफ्तारी झारखंड के गढ़वा जिले के एक पुराने मामले में हुई है। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2004 में गढ़वा में डकैती के एक मामले में गढ़वा न्यायालय ने उनके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें