मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार की जनता अब पहचान का संकट से निकलकर, विकास का विकल्प चुन रही है: योगी आदित्यनाथ

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
बिहार की जनता अब पहचान का संकट से निकलकर, विकास का विकल्प चुन रही है: योगी आदित्यनाथ

-भगवान श्रीराम और माता जानकी पर सवाल उठाए, उनको सबक सिखाना हैसीतामढ़ी। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को सीतामढ़ी जिले के परिहार और सुरसंड विधानसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजद) प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर उनके लिए समर्थन मांगा। उन्होंने विपक्षी महागठबंधन पर जनकर निशाना भी साधा।सीतामढ़ी जिले के परिहार से भाजपा प्रत्याशी गायत्री देवी और सुरसंड से जदयू प्रत्याशी नागेंद्र राउत के पक्ष में विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिहार की जनता अब पहचान के संकट से निकलकर, विकास का विकल्प चुन रही है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भगवान श्रीराम और जानकी पर सवाल उठाए, उनको सबक सिखाना है, क्योंकि जो राम का नहीं है, वह हमारे किसी काम का नहीं है।योगी आदित्यनाथ ने माता जानकी की जन्मभूमि की धरती को नमन करते हुए कहा कि यह वही क्षेत्र है, जिसे भगवान श्रीराम के अनुज लक्ष्मण के वंशजों ने संरक्षित किया था। यह माता सीता की भूमि है, जिसे नमन करना हर भारतीय का सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि परिहार और गोरखपुर के बीच आस्था और संस्कार का गहरा रिश्ता है। यहां के लोग गोरखनाथ बाबा को खिचड़ी चढ़ाने आते हैं, गोरखपुर के बाजारों में यहीं के लोगों की पहचान है। यह हजारों वर्षों की एक साझा विरासत है, राम और जानकी की विरासत। पहचान का संकट पैदा करने वालों को बिहार की जनता ने नकारा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से सवाल किया कि कौन थे वे लोग जिन्होंने बिहार के नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया?उन्होंने कहा कि जिस बिहार ने देश को बुद्ध, महावीर, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, जयप्रकाश नारायण और कर्पूरी ठाकुर दिए, उस बिहार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस ने भ्रष्टाचार और अराजकता में झोंक दिया था। बिहार के नौजवानों ने अपनी मेधा से दुनिया में नाम कमाया, लेकिन कांग्रेस-राजद ने उसी बिहार की पहचान धूमिल की। अब बिहार की जनता ठगी के मायाजाल में नहीं फंसेगी।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और राजद ने भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण का विरोध किया था। वे कहते थे राम हुए ही नहीं, उन्होंने रथयात्रा रोकी, रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं, लेकिन हमने कहा था "राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे"। और आज वह सपना पूरा हो चुका है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन गया है। उन्होंने यह भी बताया कि अब माता जानकी के धाम सीतामढ़ी में भी भव्य मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। यह काम केवल राजग ही कर सकता है।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व का जिक्र करते हुए उन्होनेे कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत की तस्वीर और तकदीर दोनों बदली है। बिहार में आज सड़क, बिजली, पानी, रेलवे और एयर कनेक्टिविटी सब बेहतर हुई है। हर जिले में मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज खुले हैं। गरीब कल्याणकारी योजनाओं से हर परिवार तक राहत पहुंची है। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 50 करोड़ को स्वास्थ्य बीमा, 12 करोड़ को उज्ज्वला योजना, 4 करोड़ को आवास और 3 करोड़ को मुफ्त बिजली कनेक्शन मिले हैं।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह राजग की सरकार ही है, जो बिना भेदभाव हर गरीब तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। अब बिहार में माफिया पस्त, नौजवान मस्त होगा। अब बिहार में भी उत्तर प्रदेश की तरह माफिया राज समाप्त होगा।मुख्यमंत्री ने जनता से आह्वान करते हुए कहा कि जो राम का नहीं, वह हमारे किसी काम का नहीं। आप सभी भाजपा की गायत्री देवी और जदयू के नागेंद्र राउत को भारी मतों से विजयी बनाइए। कमल और तीर के निशान पर बटन दबाकर बिहार को विकास के पथ पर अग्रसर करिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें