मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:36 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: नीतीश कुमार से दिल्ली न जाने की अपील, नालंदा में गूंजे ‘जय निशांत’ के नारे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार: नीतीश कुमार से दिल्ली न जाने की अपील, नालंदा में गूंजे ‘जय निशांत’ के नारे

बिहार शरीफ। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव में विजयी होने के बाद उनका राज्यसभा जाना तय माना जा रहा है। ऐसे में गुरुवार को जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने गृह जिला नालंदा पहुंचे तो वहां के लोगों ने उनसे दिल्ली नहीं जाने का आग्रह किया। इसे लेकर लोगों ने जमकर नारेबाजी की।

इसी क्रम में लोगों ने नीतीश कुमार के सामने ही उनके पुत्र निशांत के समर्थन में भी जमकर नारे लगाए। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को अपनी समृद्धि यात्रा के क्रम में नालंदा पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस बीच सीएम नीतीश कुमार और निशांत के समर्थन में जमकर नारे लगाए गए।

इस यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री जब जन संवाद कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे, तब स्थानीय लोगों ने उन्हें बिहार नहीं छोड़ने का आग्रह किया।

बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने इसे लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान कुछ देर के लिए कार्यक्रम में अफरातफरी का माहौल बन गया और पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।

पुलिस ने शांत करने के प्रयास किए, लेकिन लोग अपनी अपील मुख्यमंत्री से करते रहे। इस बीच, नीतीश कुमार के मंच पर ही 'जय निशांत, तय निशांत' के नारे लगे। इस दौरान जदयू के प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने यह नारा लगाकर भविष्य के संदेश दे दिए।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के बाद बिहार में जो भी सरकार बनेगी, उसमें नीतीश कुमार की कार्य योजना से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नीरज कुमार ने मंच से 'जय निशांत, तय निशांत' का नारा बुलंद किया। उन्होंने साफ संकेत देते हुए कहा कि जदयू की भविष्य की कमान अब निशांत कुमार के हाथों में होगी। मंच से लोगों से हाथ उठाकर निशांत कुमार के समर्थन की अपील भी कराई गई। ऐसे में नीरज कुमार ने जदयू को लेकर साफ संदेश दे दिया है।

बता दें कि इससे पूर्व विधायक अनंत सिंह ने भी निशांत को मुख्यमंत्री बनाने की वकालत की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें