मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: सिवान के बाद पटना में पुलिस मुठभेड़ में अपराधी घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार: सिवान के बाद पटना में पुलिस मुठभेड़ में अपराधी घायल

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा अपराधियों के खिलाफ पुलिस को खुली छूट दिए जाने के बाद प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। इसी कड़ी में, सोमवार को सिवान के बाद राजधानी पटना में भी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस कार्रवाई में पैर में गोली लगने से एक अपराधी घायल हो गया, जबकि उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताया गया कि 13 मई को अगमकुआं थाना अंतर्गत भागवत नगर चौक के पास मोबाइल स्नैचिंग के दौरान बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों द्वारा एक शिक्षक को गोली मारकर घायल कर दिया गया था।

इस घटना की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) की निगरानी में मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज के गहन अवलोकन एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर घटना में संलिप्त अपराधियों की पहचान की गई।

इस दौरान सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि शिक्षक शंभू कुमार के साथ लूटपाट और गोलीबारी करने वाला अपराधी संदीप उर्फ बादल ट्रांसपोर्ट नगर के पास हाईवे से लगे गेल सीएनजी पेट्रोल पंप के पास भागवत नगर पहुंचा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही संदीप कुमार उर्फ बादल ने पुलिस पर गोली चला दी।

इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की। एक गोली बादल के पैर में लगी, और वह घायल हो गया।

इस दौरान एक और अपराधी को गिरफ्तार किया गया। घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया। इसके साथ ही मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया।

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि घायल अपराधी को सुरक्षित अभिरक्षा में तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना में प्रयुक्त हथियार एवं बाइक बरामद कर ली गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

बता दें कि सोमवार को ही सिवान में पुलिस के साथ हुई एक मुठभेड़ में भी एक अपराधी घायल हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें