मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार : लूट और छिनैती का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार : लूट और छिनैती का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

समस्तीपुर। बिहार में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस बीच, मंगलवार की देर रात समस्तीपुर जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हो गया। पिछले तीन दिनों से मुठभेड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं।

मंगलवार की देर रात समस्तीपुर के भगवानपुर देसवा गांव में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक वांछित अपराधी घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगने की सूचना है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले में लूट और छिनैती की कई घटनाओं में शामिल वांछित अपराधी प्रिंस कुमार अपने सहयोगियों के साथ उजियारपुर थाना के भगवानपुर देसुआ गांव में मौजूद है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने देर रात छापेमारी शुरू की। बताया गया कि पुलिस जैसे ही संबंधित इलाके की घेराबंदी कर अपराधियों को पकड़ने की कोशिश में थी, वैसे ही पुलिस को देखकर प्रिंस ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

घटना के बाद घायल अपराधी को पुलिस सुरक्षा के बीच समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस पूरे मामले में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी फिलहाल खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

बता दें कि सोमवार की देर रात पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में पिछले दिनों एक कैश वैन से 27 लाख लूट के मामले का एक आरोपी घायल हो गया था। इस मामले में तीन अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। सोमवार को तड़के पटना और सीवान में अलग-अलग मुठभेड़ की घटनाओं में दो वांछित अपराधी घायल हुए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें