मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार : अररिया में सोशल मीडिया पर धार्मिक रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार : अररिया में सोशल मीडिया पर धार्मिक रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में आरोपी गिरफ्तार

अररिया। बिहार के अररिया जिले के जोगबनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोशल मीडिया पर धार्मिक रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को छोटी मस्जिद निवासी जिसान खान ने जोगबनी थाना में एक लिखित आवेदन दिया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि जोगबनी बस स्टैंड वार्ड नंबर पांच निवासी आर्यन साह (20) ने सोशल मीडिया पर पैगंबर मोहम्मद साहब के विरुद्ध आपत्तिजनक एवं अपमानजनक टिप्पणी की है।

इस शिकायत पर पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए इस मामले की एक प्राथमिकी जोगबनी थाना में दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी ने फारबिसगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया। छापामारी दल द्वारा अभियुक्त के इंस्टाग्राम अकाउंट की जांच में आरोप सत्य पाया गया।

इसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब आगे की जांच कर रही है।

इस बीच, इस आपत्तिजनक पोस्ट के बाद जोगबनी में तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी। कुछ लोगों ने दुकान बंद कराने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने तुरंत इस स्थिति पर नियंत्रण पा लिया। पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इसे लेकर अब राजनीति भी गर्म हो गई है।

जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि हमारी सरकार की यूएसपी है कि जो गलत करेगा वह जेल जाएगा। अररिया में उपद्रव करने वालों को चिन्हित कर लिया गया है।

एक व्यक्ति की गिरफ्तारी भी हुई है। उन्होंने कहा कि नवरात्र में अररिया के फारबिसगंज में उन्माद पैदा करने की कोशिश की गई, जिन्होंने बाजार में उत्पात मचाने की कोशिश की है, उन्हें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिन्हित किया गया है। आपसी और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें