मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: सात दिन बाद होने वाली थी शादी, कारतूस लोड करते समय चली गोली से युवक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार: सात दिन बाद होने वाली थी शादी, कारतूस लोड करते समय चली गोली से युवक की मौत

बिहार शरीफ। बिहार में नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के अमावा गांव में रविवार रात एक तिलक समारोह की खुशी तब मातम में बदल गई, जब हर्ष फायरिंग के लिए बंदूक में गोली लोड करते समय ही गोली चल गई और एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद समारोह में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

बताया गया कि मृतक की पहचान सरमेरा थाना क्षेत्र के गौसनगर के रहने वाले छोटू कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक सात दिन बाद छोटू की भी शादी होने वाली थी। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि घटना उस समय हुई, जब छोटू अपने दोस्त मंटू कुमार के तिलक समारोह में अमावा गांव गया था।

समारोह के कारण उत्सव का माहौल था। कार्यक्रम स्थल पर छोटू अपने दोस्तों के साथ स्टेज पर नाच रहा था।

नाचते-नाचते उसने अपनी जेब से देसी कट्टा निकाला और उसे लहराने लगा। नाचते हुए जब वह हथियार में गोली लोड करने की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक ट्रिगर दब गया और गोली उसे जा लगी।

आनन-फानन में छोटू को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई।

बताया गया कि छोटू दिल्ली में रहकर कुछ काम करता था और शादी के कारण ही घर आया था। पुलिस फिलहाल उस हथियार को बरामद करने का प्रयास कर रही है, जिससे गोली चली थी। घटनास्थल पर फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की एक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस के मुताबिक, छोटू कुमार का आपराधिक गतिविधियों का इतिहास रहा है। वह पहले भी हथियारों के अवैध कब्जे और लूटपाट जैसे गंभीर अपराधों के सिलसिले में जेल जा चुका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें