मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:26 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: युवक को भाभी से था प्यार, भाई ने दोस्त के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार: युवक को भाभी से था प्यार, भाई ने दोस्त के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र में एक युवक को भाभी से प्रेम संबंध की कीमत आखिरकार अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। इस मामले में पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, सुगौली थाना क्षेत्र के बेलवतिया गांव में सुरेश सहनी के पुत्र टुनटुन कुमार (20) की हत्या कर दी गई। बताया गया कि टुनटुन शाम को अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा।

इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लगातार दो दिनों तक खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका।

बताया गया कि शनिवार को गांव की कुछ महिलाएं घास काटने के लिए खेत की तरफ गई थीं। तभी अचानक उन्हें गंध आने लगी। जब वे पास गईं तो देखा कि गन्ने के खेत में टुनटुन कुमार का शव पड़ा था। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने तत्काल शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इसी बीच, पुलिस को पता चला कि टुनटुन का अपने चचेरे भाई देवानंद सहनी की पत्नी से प्रेम संबंध चल रहा था। इसके बाद जांच आगे बढ़ी तो मामले का पर्दाफाश हो गया। इस मामले में जब देवानंद को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने इस घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली।

अनुमण्डल पुलिस अधिकारी दिलीप कुमार ने सोमवार को बताया कि अपनी पत्नी से टुनटुन के प्रेम प्रसंग होने के कारण देवानंद सहनी ने उसकी हत्या कर दी। देवानंद सहनी ने गोबिंद सहनी के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रेम प्रसंग में ही इस घटना को अंजाम दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें