मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:03 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार : शादी कराने का झांसा देकर 8 माह के मासूम का कराया अपहरण, पुलिस ने सकुशल बरामद किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार : शादी कराने का झांसा देकर 8 माह के मासूम का कराया अपहरण, पुलिस ने सकुशल बरामद किया

बिहार शरीफ। बिहार के नालंदा जिले में आठ माह के एक मासूम के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है और मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक महिला ने आरोपी युवक को शादी का झांसा देकर बच्चे का अपहरण करने के लिए उकसाया था।

राजगीर के डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि छबिलापुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी महेश मांझी का आठ माह का पुत्र जनसुराज मांझी 26 जून की रात करीब एक बजे घर के बाहर माता-पिता के साथ सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति मासूम को उठाकर फरार हो गया।

परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला।

इसके बाद महेश मांझी के आवेदन पर छबिलापुर थाना में इससे सम्बंधित एक मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, नालंदा के निर्देश पर राजगीर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।

इस मामले में कंचनपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार (30) और मिन्टू देवी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

डीएसपी ने बताया कि धर्मेंद्र कुमार की निशानदेही पर अपहृत मासूम को बरामद किया गया। जांच में यह भी सामने आया है कि मिन्टू देवी ने धर्मेंद्र कुमार को शादी कराने का भरोसा दिया था।

इसके बदले उसने शर्त रखी कि वह किसी घर से एक बच्चा उठाकर उसे सौंपे। इसी योजना के तहत मासूम जनसुराज का अपहरण किया गया था।

पुलिस के अनुसार, अपहरण के बाद बच्चे को मिन्टू देवी के माध्यम से एक परिवार तक पहुंचाने की तैयारी थी। हालांकि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर पूरी साजिश को विफल कर दिया।

पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि इस साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा बच्चे को जिस परिवार तक पहुंचाया जाना था, उसकी भूमिका क्या थी। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें