मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के मधुबनी में दो शराब तस्कर की मौत के बाद भीड़ ने पुलिस पर किया हमला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना। बिहार में मधुबनी जिले के मधवापुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत पिरोखर गांव में शनिवार को पुलिस पर पत्थरबाजी हुई। बताया जा रहा है कि पुलिस के पीछा करने के दौरान दो शराब तस्कर की मौत के बाद आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर जमकर पत्थरबाजी की।मरने वाले शराब तस्कर में रामप्रीत मुखिया का बेटा राजकिशोर मुखिया है। जबकि दूसरा जीतन मुखिया का बेटा सचिन मुखिया है। दोनों का घर सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत सिंगयाही का है। डीएसपी नीरज कुमार वर्मा और डीएसपी अमित कुमार घटनास्थल पर जाकर हालात का जायजा लिया है।पुलिस के मुताबिक पुलिस को शराब तस्करी से जुडी खबर मिली थी। इसी को लेकर डायल 112 पर सवार पुलिस वालों ने शराब तस्करों का पीछा करना शुरू किया। शराब तस्करों के बारे में बताया जा रहा है कि वे बाइक पर सवार होकर शराब लेकर जा रहे थे। इसी दौरान मधवापुर थाना के डायल 112 के वाहन ने उनका पीछा किया। हालांकि इसी दौरान तस्करों की बाइक की टक्कर डायल 112 से हो गई और एक तस्कर ने वहीं दम तोड़ दिया। दूसरा तस्कर बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए दरभंगा के डीएमसीएच ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।तस्कर की मौत से गुस्साए लोगों ने एनएच-552 को जाम कर दिया। इससे कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। बाद में जब पुलिस वहां जाम छुड़वाने आई तो भीड़ ने पहले पुलिस को निशाना बनाया। पुलिस पर पत्थरबाजी की और उनके हथियार छीनने की कोशिश की। मधुबनी एसपी ने एसआई को किया सस्पेंडपुलिस की गाड़ी से हुई टक्कर में एक की मौत और उसके बाद मचे बवाल को मधुबनी एसपी ने गंभीरता से लिया है। एसपी योगेन्द्र कुमार ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते डायल 112 के पदाधिकारी चंद्रमोहन सिंह को सस्पेंड कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें