मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

पटना सहित राज्य के 19 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना।राजधानी पटना समेत राज्य के 19 जिलों में सोमवार को अलग-अलग जगहों पर गरज-तड़क के साथ भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है।मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार मानसून अक्ष समुद्र तल पर पंजाब के फिरोजपुर, पटियाला, यूपी के शाहजहांपुर, बलिया और गंगा-पश्चिम बंगाल के निम्न दबाव केंद्र से उत्तरी बंगाल की खाड़ी से होते हुए दक्षिण-पूर्व बना हुआ है जिसके कारण सोमवार को बिहार के 19 जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है।पटना समेत छपरा, सीवान, जहानाबाद, दरभंगा, मधुबनी, वैशाली और गोपालगंज में भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। उत्तर बिहार के अन्य हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। विभाग के अनुसार तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट हो सकती है।तीन जिले, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद में भारी वर्षा को लेकर औरेंज अलर्ट एवं गया, नवादा, अरवल में गरज-तड़क के साथ भारी वर्षा व पटना में मेघ गर्जन, वज्रपात की चेतावनी है। रविवार शाम से ही काले काले बादलों ने बसेरा बना लिया और बारिश का दौर शुरु हो गया। आसपास का मौसम सुहावना बना रहा। साथ ही लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिल गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें