मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

अजित पवार की विमान दुर्घटना को लेकर बड़ा अपडेट, ब्लैक बॉक्स से डेटा निकालने की प्रक्रिया शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अजित पवार की विमान दुर्घटना को लेकर बड़ा अपडेट, ब्लैक बॉक्स से डेटा निकालने की प्रक्रिया शुरू

पुणे। अजित पवार की विमान दुर्घटना के मामले में गुरुवार को ताजा अपडेट सामने आया है। दुर्घटनाग्रस्त विमान के ब्लैक बॉक्स से जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी गई है। संबंधित एजेंसियां पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं और ब्लैक बॉक्स से मिलने वाले डेटा को बेहद अहम माना जा रहा है।

ताजा जानकारी के मुताबिक, ब्लैक बॉक्स से महत्वपूर्ण तकनीकी डेटा और उड़ान से जुड़े रिकॉर्ड को निकालने का काम किया जा रहा है, जो इस हादसे की वजहों को समझने में निर्णायक साबित होगा। बताया जा रहा है कि ब्लैक बॉक्स में विमान की अंतिम गतिविधियों, तकनीकी स्थिति, पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोल के बीच हुई बातचीत समेत कई अहम जानकारियां दर्ज होती हैं।

इन्हीं सूचनाओं के विश्लेषण के आधार पर यह स्पष्ट हो सकेगा कि दुर्घटना तकनीकी खामी के कारण हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी।

डेटा रिकवरी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की ओर से एक विस्तृत रिपोर्ट जारी की जाएगी। इस रिपोर्ट में दुर्घटना के कारणों, घटनाक्रम और जिम्मेदार कारकों पर स्पष्ट जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

आपको बताते चलें, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू को पत्र लिखकर इस दुर्घटना के सटीक कारणों की गहन और निष्पक्ष जांच की मांग की थी। पत्र में यह भी कहा गया था कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तुरंत प्रभावी उपाय किए जाएं।

इस हादसे में वरिष्ठ नेता अजित पवार सहित पांच लोगों की जान चली गई थी, जिसके बाद राज्य सरकार ने केंद्र से स्पष्ट जानकारी और कार्रवाई की अपील की थी।

जवावब में, केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि केंद्र सरकार इस मामले को बहुत गंभीरता से ले रही है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर सुरक्षा मानकों को और मजबूत किया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार ने भी जांच में पूरा सहयोग देने का वादा किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें