मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खबर, आज खातों में आएंगे 2,148 करोड़ रुपये

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खबर, आज खातों में आएंगे 2,148 करोड़ रुपये

- माँ शारदा लोक फेज़-1 का भूमिपूजन समेत मैहर को देंगे 256 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बुधवार को मैहर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की एक करोड़ 25 लाख 13 हजार से अधिक पात्र बहनों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक से कुल 2,148 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का अंतरण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मैहर में प्रसिद्ध माँ शारदा लोक फेज-1 का भूमिपूजन समेत जिले को 256 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे।

नियमित सहायता के साथ रक्षाबंधन का विशेष शगुन

जनसम्पर्क अधिकारी बिन्दु सुनील ने बताया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त के रूप में 1,500 प्रति हितग्राही कुल 1,835.46 करोड़ रुपये से अधिक और रक्षाबंधन के विशेष अवसर पर 250 रुपये प्रति हितग्राही कुल 312.83 करोड़ रुपये से अधिक की अतिरिक्त सहायता दी जा रही है। इस प्रकार प्रत्येक लाड़ली बहना के खाते में कुल 1,750 रुपये की संयुक्त राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से पहुंचेगी।

योजना के तहत अब तक का कुल वित्तीय विवरण

उन्होंने बताया कि जून 2023 में योजना की शुरुआत से लेकर अगस्त 2026 तक की कुल 39 किश्तों के माध्यम से लाभार्थी महिलाओं के खातों में 63 हजार 248 करोड़ रुपये की सहायता राशि अंतरित की जा चुकी है। चालू वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए राज्य सरकार ने इस योजना के लिये 23,882.81 करोड़ रुपये का विस्तृत बजट प्रावधान रखा है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 12.10 बजे भोपाल से हवाई जहाज से प्रस्थान कर एक बजे रीवा एयरपोर्ट और यहां से दोपहर 1.10 बजे हेलीकाप्टर से रीवा से प्रस्थान कर दोपहर 1.30 बजे हेलीपैड मैहर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1.40 बजे माँ शारदा देवी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे और इसके बाद उस्ताद अलाउद्दीन खां स्टेडियम में आयोजित विशाल जनसभा में लाड़ली बहना योजना की राशि सिंगल क्लिक से जारी करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव उस्ताद अलाउद्दीन खां स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में 8.95 करोड़ रुपए की लागत के मां शारदा लोक के फेज़-1 के कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 151 करोड़ रुपये के 12 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव लगभग 105 करोड़ रुपए के 13 कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम 5 बजे मैहर से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर 5.20 बजे एयरपोर्ट रीवा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शाम 5.30 बजे रीवा एयरपो

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें