पलामू जिला प्रशासन की बड़ी करवाई,एसडीएम, डीएसपी, थाना प्रभारी समेत 320 लोगों के आर्म्स लाइसेंस को किया रद्द

पलामू जिला प्रशासन की बड़ी करवाई,एसडीएम, डीएसपी, थाना प्रभारी समेत 320 लोगों के आर्म्स लाइसेंस को किया रद्द
रांची:लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पलामू जिला प्रशासन ने लाइसेंसी हथियार मामले में बड़ी कार्रवाई की है। 1400 में से 320 लोगों के हथियार लाइसेंस रद्द कर दिये गये हैं। पलामू जिला में पदस्थापित ऑपरेशन एसपी, एसडीएम, डीएसपी, सार्जेंट मेजर समेत कई थान प्रभारियों के आर्म्स लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। जिनका आर्म्स लाइसेंस रद्द किया गया है उसमें पलामू के पूर्व अभियान एसपी कन्हैया सिंह, एसडीएम सुधीर कुमार दास, अवधेश उपाध्याय, डीएसपी गिरीश पांडे, सार्जेंट मेजर अनीश मोमित कुजूर, अनिल सिंह, टीके झा, थाना प्रभारी आदिकांत महतो, प्रमोद सिंह, पवन यादव, जेके ठाकुर, भारतीय राज्य के कई कर्मचारी जुड़े बैंक के साथ, पलामू टाइगर रिजर्व के निदेशक, उपनिदेशक, बंदोबस्त पदाधिकारी महेंद्र सिंह, दिलीप सिंह नामधारी, गिरिनाथ सिंह, भाजपा नेता विभाकर नारायण पांडे, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी के भाई का भी नाम शामिल हैं।





