मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

ग्रेटर नोएडा निक्की हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने सास को भी किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ग्रेटर नोएडा निक्की हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने सास को भी किया गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। निक्की हत्याकांड में एक के बाद एक बड़े खुलासे हो रहे हैं। पहले जहां आरोपी पति विपिन भाटी को गिरफ्तार किया गया था, अब कासना पुलिस ने उसकी मां और निक्की की सास दयावती को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, निक्की की हत्या के मामले में पहले से ही गिरफ्तार विपिन भाटी का रविवार को कस्टडी से भागने की कोशिश के दौरान पुलिस ने एनकाउंटर किया। बताया जा रहा है कि विपिन ने पुलिसकर्मी का हथियार छीनने और भागने की कोशिश की, जिसके बाद ग्रेटर नोएडा के सिरसा चौराहे पर पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में विपिन के पैर में गोली लगी और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह मामला तब सामने आया था, जब पुलिस को फोर्टिस अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक युवती गंभीर रूप से झुलसी हुई हालत में लाई गई है, जिसे बाद में सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस तुरंत सक्रिय हुई, लेकिन तब तक निक्की की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की।

निक्की की शादी वर्ष 2016 में विपिन भाटी से हुई थी, जो ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

निक्की के परिजनों का आरोप है कि पहले दहेज के लिए पीटा गया, फिर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जला दिया गया।

निक्की की बड़ी बहन कंचन, जिसकी शादी भी उसी परिवार में हुई है, ने बताया कि निक्की को लगातार 36 लाख रुपए के दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। कंचन ने कहा, "उन्हें हमेशा शिकायत थी कि शादी में उन्हें मनचाहा सामान नहीं मिला। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर निक्की को बेरहमी से मारा गया। मुझे भी कई बार प्रताड़ित किया गया।"

कंचन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने निक्की के पति विपिन भाटी, देवर रोहित भाटी, सास दया भाटी (दयावती), और ससुर सतवीर के खिलाफ मामला दर्ज किया।

पुलिस ने निक्की के पति के बाद सास दयावती को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश के लिए दो विशेष टीमें गठित की गई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें