मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने भगवान महाकाल के दर्शन कर की पूजा-अर्चना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

उज्जैन, केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री

भूपेंद्र यादव ने रविवार को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास के दौरान

उज्जैन पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के मंदिर

में दर्शन कर बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ.

मोहन यादव भी उनके साथ मौजूद रहे। महाकाल दर्शन के बाद वे जगदीश मंदिर

पहुंचे थे, जहां भगवान जगन्नाथ का पूजन किया।

केंद्रीय मंत्री

भूपेंद्र यादव रविवार सुबह उज्जैन पहुंचे। हेलीपेड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

यादव ने उनका स्वागत किया। यहां से मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री यादव

महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह में भगवान महाकाल का पंचामृत

पूजन-अभिषेक कर देश व प्रदेश के लिए मंगल कामनाएं कर भगवान का आशीर्वाद

लिया। पुजारी राजेश शर्मा, आशीष पुजारी, विजय गुरु ने विधिवत पूजन संपन्न

कराया। इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं

उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ यादव और केंद्रीय मंत्री

यादव को अंग वस्त्र और बाबा महाकाल की चित्र प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया

गया।

महाकाल मंदिर में दर्शन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव और

केंद्रीय मंत्री यादव कार्तिक चौक स्थित श्री जगदीश मंदिर पहुंचे। यहां पर

मंदिर में भगवान का पूजन कर समृद्धि की मंगल कामना की। मुख्यमंत्री ने

प्रदेशवासियों को भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर

विधायक अनिल जैन कालूहेडा, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक जोशी, सत्यनारायण

खोईवाल, संजय अग्रवाल, रवि शंकर वर्मा सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

दरअसल,

भोपाल में आज भाजपा की वृहद कार्यसमिति की बैठक होने जा रही है। इस बैठक

में शामिल होने के लिए केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव आज मप्र के एक

दिवसीय प्रवास पर हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें