मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

वायनाड में बाघ और हाथी के हमलों में मारे गए लोगों के घर पहुंचे भूपेन्द्र यादव, परिजनों की दी सांत्वना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 22 फरवरी । केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु

परिवर्तनमंत्री भूपेन्द्र यादव ने केरल के वायनाड में बाघ और हाथी के हमलों

में मारे गए लोगों के घर पहुंचे। बेंगलुरु से सीधे वायनाड के दो दिवसीय

दौरे पर पहुंचे केंद्रीयमंत्री यादव ने पीड़ितों के परिजनों को सांत्वना

दी।

यादव ने कहा कि क्षेत्र में मानव-पशु संघर्ष बड़ी समस्या है।

सरकार ऐसी समस्याओं के समाधान के लिए इस क्षेत्र में काम करने वाले

अधिकारियों और वैज्ञानिकों को राजनीतिक और प्रशासनिक रूप से हर संभव सहायता

प्रदान करेगी। इस समस्या का समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा इस समस्या से

दो राज्य कर्नाटक और केरल प्रभावित हैं। दोनों राज्यों के संबंधित

अधिकारियों से चर्चा की जा रही है।

यादव ने कहा कि वह आज स्थानीय

प्रशासन के अधिकारियों और इस क्षेत्र में काम करने वाले गैर सरकारी संगठनों

से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण और मानव जीवन समान रूप से

महत्वपूर्ण है। उनकी रक्षा की जानी चाहिए। जानवर दया के पात्र हैं लेकिन नई

तकनीक की मदद से मानव जीवन को बचाया जाना जरूरी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें