मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

भू-दान की जमीन पर भूमाफियाओं की नजर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भू-दान की जमीन पर भूमाफियाओं की नजर

किशनगंज। जिले में भूदान की सैकड़ों एकड़ जमीन गायब है। शनिवार को भुदान आन्दोलन अहिंसक क्रांति कमेटी के जिलाध्यक्ष अताउर रहमान ने बताया कि चंचल प्रसाद मोदी पिता-गिरधारी लाल मोदी ने भूदान में विभिन्न खाता खेसरा से लगभग 100 एकड़ जमीन दान में दिया है। तथा थाना नंबर-45 खाता नंबर-16 खेसरा नंबर-1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 110, 111 जिसका सम्पुष्ट केस नंबर-2157 दिनांक-30.09.1958 है।उन्होंने बताया कि कुछ दाता के वारसान खतियान एवं रसीद दिखाकर भूदान की जमीन भू-माफिया खरीद बिक्री करने में लगे है। भूदान आन्दोलन अहिंसक क्रांति कमेटी के जिलाध्यक्ष अताउर रहमान ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर मांग किया है कि भूदान कार्यालय से दान पत्र रिपोर्ट मंगाया जाए एवं जिला निबंधन एवं अंचल को रोक लगाने की अनुमति प्रदान की जाए। साथ ही भूदान की जमीन से कब्जा हटाया जाए। उन्होंने बताया कि भूदान की जमीन जिले के दाताओं, भू-धारियों से मिली सैकड़ों एकड़ से अधिक भूमि पर लोगों का अवैध कब्जा है। यह दखल-कब्जा साल-दो साल से नहीं, बल्कि वर्षो से है। हैरानी की बात तो यह है कि इतने सालों में भू-दान कमेटी अथवा जिला-प्रशासन के संबंधित पदाधिकारियों को अतिक्रमित भूमि की खोज-खबर लेने की फुर्सत तक नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि मैं 03 सितंबर को व 15 नवंबर 2024 को जिलाधिकारी को आवेदन देकर अवैध कब्जा हटाने एवं जिला निबंधन एवं अंचल को रोक लगाने की अनुमति दी जाए की मांग किया हूं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें