मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:32 · नई दिल्ली संस्करण

भोपाल के मुस्लिम समाज की मांग, गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिया जाए

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भोपाल के मुस्लिम समाज की मांग, गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिया जाए

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्लॉटर हाउस और गोहत्या का मामला तूल पकड़ चुका है। इसी बीच राजधानी में गोहत्या के विरोध में मुस्लिम समाज के लोग सड़कों पर उतरे और अनोखेतरीकेह से विरोध दर्ज कराया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने गायों को सब्जियां खिलाईं।

मुस्लिम समाज ने गोहत्या पर विरोध दर्ज कराते हुए अनोखे तरीके से प्रदर्शन करने के साथ गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिए जाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि राजधानी समेत अन्य हिस्सों में गोहत्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह मामला पूरी तरह किसी धर्म या राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ नहीं है, बल्कि इंसानियत और मानवता से जुड़ा हुआ है। इस पर पूरी तरह रोक लगनी चाहिए।

मुस्लिम समाज ने राजधानी में गोहत्या के लिए नगर निगम के साथ महापौर को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उन्हें नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने गोहत्या में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग करते हुए कहा कि यह काम बगैर संरक्षण के नहीं चल सकता है।

इसमें कई लोग शामिल हैं और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

इसके साथ ही, उन्होंने गौमाता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिए जाने की भी मांग उठाई। इस विरोध प्रदर्शन में शामिल नेताओं का कहना है कि गोहत्या के मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए।

दरअसल, पिछले दिनों राजधानी में एक स्लॉटर हाउस से गोमांस की आपूर्ति का मामला सामने आया था, जिसको लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन भी हुआ था। इतना ही नहीं, शहर के बीचों-बीच स्थित इस स्लॉटर हाउस की मंजूरी पर भी सवाल उठे। स्लॉटर हाउस से जुड़े कारोबारी पर रोहिंग्या शरणार्थियों को बसाने तक का भी आरोप लगा था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें