मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

भोपाल : बीए की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्‍महत्‍या, पिता की मौत के बाद से डिप्रेशन में थी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भोपाल : बीए की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्‍महत्‍या, पिता की मौत के बाद से डिप्रेशन में थी

भोपाल । मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अरेरा हिल्स इलाके में एक छात्रा के फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या करने का मामला सामने आया है। छात्रा बीए फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही थी। मौके से कोई सुसाइट नोट नहीं मिला है। हालांकि बताया जा रहा है कि पिता के मौत के बाद छात्रा डिप्रेशन में रहने लगी थी। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सुरभि सौंधिया (19) पुत्री स्वर्गीय विनोद सौंधिया एमएलबी कॉलेज से बीए फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही थी। तीन साल पहले उसके पिता की मौत हो गई थी। तब से ही युवती डिप्रेशन में रहने लगी थी। गुरुवार की रात मां किसी काम से घर से बाहर गई थी। इस दौरान सुरभि घर में अकेली थी। जब वह लौटी तो घर का मेन गेट अंदर से लॉक था। काफी आवाजें देने के बाद भी जब गेट नहीं खुला तो मां ने पड़ोसियों को बताया। तब पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया और गेट को तोड़कर घर में प्रवेश किया तो वह फंदे पर लटकी मिली।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कमरे की तलाशी ली। तलाशी में सुसाइड नोट नहीं मिला है। सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के सही कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के डिटेल बयान अभी दर्ज नहीं किए जा सके हैं। शुक्रवार की सुबह हमीदिया अस्पताल में शव का पोस्‍टमार्टम कराया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें