मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

भोपाल के एमपी नगर में ज्योति कॉम्प्लेक्स की 150 दुकानों में घुसा गंदा पानी, देर रात तक सुधारी सीवेज लाइन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भोपाल के एमपी नगर में ज्योति कॉम्प्लेक्स की 150 दुकानों में घुसा गंदा पानी, देर रात तक सुधारी सीवेज लाइन

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के व्यस्त कारोबारी इलाके एमपी नगर में ज्योति टॉकीज चौराहे के पास धंसी सड़क की मरम्मत के दौरान बुधवार को बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। सीवेज लाइन सुधार कार्य के चलते ज्योति कॉम्प्लेक्स की करीब 150 दुकानों में गंदा पानी भर गया, जिससे व्यापारियों में भारी नाराजगी फैल गई। जिसके बाद बुधवार देर रात तक सुधार कार्य चलता रहा। आज गुरुवार को दोबारा ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए नगर निगम की टीम मौके पर निगरानी रखेगी। वहीं पुलिस ने इलाके में ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया है ताकि आवागमन सुचारू रह सके।बताया जा रहा है कि सड़क सुधार के पहले दिन पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार ने नाले का पानी बंद कर दिया था। इसके बाद सीवेज लाइन का दबाव बढ़ गया और कुछ ही देर में गंदा पानी बेसमेंट और दुकानों में भरने लगा। ज्योति कॉम्प्लेक्स में कई मोबाइल शॉप और अन्य दुकानें बेसमेंट में स्थित हैं, जहां बदबू और तेजी से भरते पानी के कारण दुकानदारों को बाहर निकलना पड़ा। दुकानों में पानी भरने से नाराज व्यापारियों ने ज्योति टॉकीज से बोर्ड ऑफिस जाने वाले एकमात्र रास्ते को बंद कर दिया। पहले से ही बोर्ड ऑफिस से ज्योति टॉकीज आने वाला मार्ग मरम्मत कार्य के कारण बंद है, ऐसे में दोनों तरफ रास्ते बाधित होने से इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई।चेंबर ओवरफ्लो होने से बेसमेंट में भरा पानीजानकारी के मुताबिक कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में पानी निकासी के लिए चेंबर बनाए गए हैं, जिनसे सीवेज लाइन भी गुजरती है। नाले का पानी बंद करने के बाद सीवेज लाइन पर दबाव बढ़ गया और चेंबर ओवरफ्लो होकर गंदा पानी सीधे बेसमेंट में भर गया। सूचना मिलने पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और टैंकरों की मदद से पानी को बाहर निकाला गया।पिछले साल बारिश में धंसी थी सड़कदरअसल, पिछले साल तेज बारिश के दौरान एमपी नगर की मुख्य सड़क अचानक धंस गई थी। यहां करीब 8 फीट गहरा और 10 फीट चौड़ा गड्ढा बन गया था, जिसमें एक कार तक समा सकती थी। बाद में अस्थायी मरम्मत की गई थी, लेकिन पीडब्ल्यूडी ने पूरे हिस्से का स्थायी समाधान करने का निर्णय लिया। दो-तीन बार टेंडर प्रक्रिया के बाद अब सड़क को दोबारा मजबूत बनाने का काम शुरू किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें