मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:00 · नई दिल्ली संस्करण

भोपाल महापौर मालती राय ने निगम द्वारा बाढ़ से निपटने के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भोपाल महापौर मालती राय ने निगम द्वारा बाढ़ से निपटने के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

भोपाल। बारिश का माैसम शुरू हाेते ही शहर में जल भराव और बाढ़ जैसी स्थितियां उत्पन्न हाेने लगती है। ऐसी स्थिति से निपटने और जनता की सुगमता के लिए नगर निगम द्वारा कंट्राेल रूम बनाए गए है। साेमवार काे महापाैर मालती राय निगम के मुख्य कंट्राेल रूम में पहुंची। यहां उन्हाेंने शिकायतों के बारे में जानकारी ली।लगातार बारिश होने से भोपाल के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं। पिछले कई साल से दामखेड़ा, समरधा, अशोका गार्डन, शिवनगर, बाणगंगा चौराहा, करोंद, कोलार समेत कई इलाकों में बाढ़ आ चुकी है। इस बार ऐसे हालात न बने, इसलिए निगम ने मुख्य कंट्रोल के अलावा सभी 21 जोन में भी कंट्रोल बनाए हैं। ताकि, बाढ़ की जानकारी मिलते ही बचाव कार्य शुरू किए जा सके। सोमवार सुबह महापौर मालती राय निगम के मुख्य कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान कुछ कर्मचारी गायब मिले। जिन पर कार्रवाई करने की बात कही है। महापौर ने बताया, आपदा प्रबंधन को लेकर कंट्रोल रूम पर बारी-बारी से अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो कर्मचारी कंट्रोल रूम पर नहीं मिले, उन पर कार्रवाई करेंगे। महापौर राय ने कंट्रोल रूम पर तैनात कर्मचारियों से शिकायतों के बारे में भी जानकारी ली। खासकर रविवार को हुई शिकायतों के पूछा। इनका कितनी देर में निराकरण किया गया। ये भी जानकारी ली गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें