मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

भोपाल में आज लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे मीसाबंदियों का सम्मान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भोपाल में आज लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे मीसाबंदियों का सम्मान

भोपाल, 26 जून (हि.स.)। आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजधानी भोपाल के रवीन्द्र भवन में आज शुक्रवार को 'लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन' आयोजित किया जाएगा। लोकतंत्र सेनानी संघ, मध्य प्रदेश के तत्वावधान में होने वाले इस सम्मेलन में प्रदेशभर से करीब दो हजार लोकतंत्र सेनानी (मीसाबंदी) और उनके परिजन शामिल होंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सेनानियों का सम्मान करना और उनके योगदान को याद करना है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सम्मेलन में शामिल होंगे। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद कैलाश सोनी तथा प्रदेश अध्यक्ष तपन भौमिक भी उपस्थित रहेंगे।तीन वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानियों का होगा विशेष सम्मानसम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, 95 वर्षीय वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानी शांतिलाल संघवी और 95 वर्षीय लक्ष्मीनारायण पाटीदार का विशेष सम्मान करेंगे। इसके अलावा प्रदेशभर से आए मीसाबंदियों एवं उनके परिजनों का भी अभिनंदन किया जाएगा।दोपहर 12 बजे से शुरू होगा कार्यक्रममुख्यमंत्री के आगमन के साथ दोपहर 12 बजे कार्यक्रम की शुरुआत होगी। दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदे मातरम् के गायन के बाद लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेश अध्यक्ष तपन भौमिक स्वागत भाषण देंगे। इसके बाद वरिष्ठ सेनानियों का सम्मान, राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश सोनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का संबोधन होगा। अंत में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सम्मेलन को संबोधित करेंगे।आपातकाल पर आधारित विशेष फिल्म का प्रदर्शनसम्मेलन के दौरान आपातकाल के दौर और लोकतंत्र की रक्षा के संघर्ष को दर्शाने वाली एक विशेष लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया जाएगा। यह फिल्म लोकतंत्र प्रहरी संघ के अध्यक्ष नरेन्द्र अग्रवाल द्वारा तैयार की गई है। आयोजकों के अनुसार यह सम्मेलन लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सेनानियों के साहस, त्याग और बलिदान के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ नई पीढ़ी को लोकतांत्रिक मूल्यों से जोड़ने का भी प्रयास है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें