मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:07 · नई दिल्ली संस्करण

भोपालः आईपीएस अधिकारी की बेटी ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भोपालः आईपीएस अधिकारी की बेटी ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पॉश इलाके चार इमली में मंगलवार को एक आईपीएस अधिकारी की नाबालिग बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 17 वर्षीय छात्रा 11वीं कक्षा में पढ़ती थी और परिवार के साथ रहती थी।

जानकारी के अनुसार, छात्रा ने दोपहर में घर के भीतर यह कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। हबीबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस जांच में अब तक मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस छात्रा के मोबाइल फोन और उसके संपर्कों की भी जांच कर रही है।

हबीबगंज थाना प्रभारी संजीव चौकसे के अनुसार, मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें