मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

भोपाल: दुआ-ए-खास के साथ आज होगा इज्तिमा समापन, लाखों जायरीन होंगे शामिल, सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भोपाल: दुआ-ए-खास के साथ आज होगा इज्तिमा समापन, लाखों जायरीन होंगे शामिल, सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम

भाेपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रहे आलमी तब्लीगी इज्तिमा 2025 का आज साेमवार काे सबसे अहम दिन है। सुबह 10 से 1.30 बजे दुआ-ए-खास होगी। इसके साथ ही तीन दिवसीय इज्तिमा का समापन हाेगा। इज्तिमा प्रबंधन के मुताबिक, इस बार 10 से 12 लाख से ज्यादा जायरीन के शामिल होने की संभावना है। फजिर की नमाज के बाद की तकरीर मौलाना जकरिया हफीज करेंगे। जबकि दुआ से पहले का बयान और दुआ-ए-खास हजरत मौलाना सआद साहब फरमाएंगे।ट्रैफिक और सुरक्षा के लिए कड़े इंतजामघासीपुरा ईटखेड़ी में 14 से 17 नवंबर तक आयोजित होने वाले आलमी तब्लीगी इज्तिमा के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी। लाखों धर्मावलंबियों के आने की संभावना को देखते हुए भोपाल ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। इतनी बड़ी भीड़ के चलते प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात दोनों स्तरों पर खास रणनीति बनाई है। इज्तिमा स्थल की ओर आने वाले प्रमुख मार्गों पर पुलिस, होमगार्ड और ट्रैफिक स्टाफ तैनात है। भीड़ को देखते हुए रूट डायवर्जन, अतिरिक्त पार्किंग और पैदल मार्गों को सुव्यवस्थित किया है। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी अतिरिक्त टिकट काउंटर, ATVM मशीनें और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। भोपाल स्टेशन पर इज्तिमा के दौरान प्लेटफार्म नंबर-6 की पार्किंग व्यवस्था अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है।इन ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोचट्रेन संख्या 18235- भोपाल–बिलासपुर एक्सप्रेस: तारीख- 17 और 18 नवंबर 2025, इसमें 1 अतिरिक्त सामान्य कोच जोड़ा जाएगा।ट्रेन संख्या 14814- भोपाल–जोधपुर एक्सप्रेस: तारीख- 17 और 18 नवंबर 2025, इसमें भी 1 अतिरिक्त सामान्य कोच लगाया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें