मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

भोपाल में वनकर्मी ने की आत्महत्या, शादी की पहली सालगिरह से 22 दिन पहले उठाया आत्मघाती कदम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भोपाल में वनकर्मी ने की आत्महत्या, शादी की पहली सालगिरह से 22 दिन पहले उठाया आत्मघाती कदम

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हबीबगंज क्षेत्र में शुक्रवार रात एक वनकर्मी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना ऐसे समय हुई है जब उनकी शादी की पहली सालगिरह में महज 22 दिन शेष थे। सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार दोपहर काे पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनों काे साैंप दिया गया।जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 34 वर्षीय रोहित रायकवार पुत्र स्व. राजू रायकवार के रूप में हुई है, जो शिवाजी नगर के निवासी थे और सतपुड़ा भवन स्थित वन विभाग कार्यालय में पदस्थ थे। उनकी पत्नी एक निजी बैंक में कार्यरत हैं और वर्तमान में पांच महिने की गर्भवती हैं।पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। शनिवार दाेपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।परिवारिक तनाव के आरोपमृतक के साले शुभम रायकवार ने बताया कि जीजा रोहित और उनकी बहन स्वाति की शादी 10 मई 2025 को हुई थी और अगले महीने उनकी पहली सालगिरह आने वाली थी। उन्होंने आरोप लगाया कि रोहित की मां, उनकी बहन को परेशान करती थीं। अन्य परिजन भी बहन को प्रताड़ित करते थे। आए दिन के परिवारिक कलह के कारण जीजा तनाव में रहने लगे थे। इसी डिप्रेशन में आकर जीजा ने सुसाइड किया है।

हालांकि, पुलिस का कहना है कि अभी सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जाना बाकी हैं और कोई ठोस साक्ष्य सामने नहीं आया है। ऐसे में किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। हबीबगंज थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। परिजनों और संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें