मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

भोपाल : बिस्किट की दो मंजिला बैकरी में लगी आग, लाखों रुपए का सामान जलकर राख

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल, । राजधानी भोपाल के अलग-अलग इलाकों में आग की घटनाएं देखने

को मिल रही है। ताजा मामला भोपाल के कबाड़खाना इलाके का है। यहां बिस्किट की

बैकरी में शनिवार तड़के आग लग गई। जिससे लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो

गया। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही 5 दमकलों की गाड़ियां मौके पर पहुंची।

टीम ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी

के अनुसार यह घटना सुबह 5.30 बजे की है। भोपाल के कबाड़खाना इलाके में मजहर

की दो मंजिला बिल्डिंग में बिस्किट की बैकरी है। सुबह साढ़े 5 बजे जब लोग

बैकरी के सामने से निकले तो शेड और खंभे के पास धुआं उठते देखा। उन्होंने

तुरंत फायर स्टेशन पर सूचना दी। इसके बाद न्यू कबाड़खाना, फतेहगढ़, पुल बोगदा

और बैरागढ़ से 5 दमकलें मौके पर पहुंचीं। दमकल टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद

साढ़े 8 बजे आग पर काबू पाया।

दमकलकर्मी

नौशाद खान ने बताया कि बुझाने के बावजूद आग सुलग रही थी। इसलिए 9 बजे तक

टीमें कूलिंग में जुटी रहीं। दो मंजिला बैकरी के ऊपरी हिस्से में शेड है,

जो पूरी तरह से आग की चपेट में आ गया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही थी।

इससे आसपास रहने वाले दहशत में आ गए। कई लोग तो खुद ही आग बुझाने में मदद

करने लगे। बताया जा रहा है कि इस बैकरी में दिन-रात काम होता है, लेकिन

शुक्रवार-शनिवार की रात में काम नहीं हो रहा था। इसी दौरान आग लग गई। बैकरी

में लाखों का सामान रखा था, जो पूरी तरह से जल गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें