मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:13 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भोपाल कोर्ट का नोटिस, 7 साल पुराने मामले में न्यायालय में होना होगा पेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भोपाल कोर्ट का नोटिस, 7 साल पुराने मामले में न्यायालय में होना होगा पेश

भाेपाल। भोपाल कोर्ट ने कांग्रेस नेता और लाेकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को मानहानि मामले में 28 अगस्त को पेश होने का आदेश दिया है। इससे पहले, उन्हें 9 मई को अदालत में उपस्थित होना था, लेकिन वे पेश नहीं हुए। यह मामला 2018 के मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से जुड़ा है, जब राहुल गांधी ने झाबुआ की एक चुनावी रैली में शिवराज सिंह चौहान और उनके बेटे कार्तिकेय के बारे में बयान दिया था। बाद में, उन्होंने शिवराज सिंह चौहान पर की गई टिप्पणी वापस ले ली, लेकिन कार्तिकेय चौहान पर दिए गए बयान को बरकरार रखा। इसके बाद, कार्तिकेय चौहान ने इसे झूठा और मानहानि करने वाला बताते हुए राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।दरअसल मामला 2018 का है। सात साल पुराना ये मामला मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से जुड़ा है। दरअसल इन चुनावों में राहुल गांधी प्रचार-प्रसार के लिए झाबुआ आए थे। यहां कांग्रेस की चुनावी रैली थी। इस रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था, शिवराज सिंह चौहान और उनके बेटे कार्तिकेय का नाम पनामा पेपर्स लीक में है। बाद में शिवराज पर की गई टिप्पणी को वापस ले लिया गया, लेकिन कार्तिकेय पर बयान जारी रखा। इस मामले को लेकर शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय ने राहुल गांधी की इस टिप्पणी को झूठा और मानहानि करने वाला बताया। उनका कहना था कि राहुल गांधी ने तथ्यहीन आराेप लगाकर उनकी छवि काे नुकसान पहुंचाया है। बाद में उन्होंने भोपाल कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाया था। मानहानि के इस मामले में राहुल गांधी के खिलाफ नोटिस जारी कर भोपाल कोर्ट ने 9 मई 2025 को कोर्ट में हाजिरी देने का आदेश दिया था। लेकिन राहुल गांधी कोर्ट नहीं पहुंचे। इस पर अब भोपाल कोर्ट ने उनके खिलाफ फिर से नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के मुताबिक उन्हें अब 28 अगस्त को कोर्ट में पेश होना होगा। काेर्ट के इस नाेटिस ने स्पष्ट कर दिया है कि अदालत अब इस मामले में गंभीरता से सुनवाई करना चाहती है। यदि अगली तारीख पर राहुल गांधी काेर्ट में पेश नहीं हाेते है ताे अदालत उनके खिलाफ कठाेर कार्रवाई का रूख अपना सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें