मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:57 · नई दिल्ली संस्करण

भोपाल बना ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन का केंद्र, 100 से ज्यादा विदेशी अतिथि शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भोपाल बना ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन का केंद्र, 100 से ज्यादा विदेशी अतिथि शामिल

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार से भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत हो गई है। यहां कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन (मिंटो हॉल) में ब्रिक्स देशों के अधिकारियों की बैठक चल रही है।

बैठक से पहले मिंटो हाल में सुबह 11 बजे सभी मेहमानों का फोटो सेशन हुआ। इसके बाद बैठकों का दौर शुरू हो गया। चार दिन तक चलने वाले इस वैश्विक सम्मेलन में भागीदार देशों के 100 से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। सम्मेलन में सांस्कृतिक सहयोग, विरासत संरक्षण और आपसी साझेदारी से जुड़े कई महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए जाएंगे।

मिंटो हॉल परिसर में 'ज्ञान भारतम', 'प्रोजेक्ट मौसम' और 'प्रोजेक्ट बृहत्तर भारत' पर तीन विशेष प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया है। ये प्रदर्शनियां इन चारों दिन आम जनता के लिए भी खुली है। प्रदर्शनियां भारत की पांडुलिपि विरासत, समुद्री सांस्कृतिक संबंधों और सभ्यतागत जुड़ाव को प्रदर्शित करने के साथ विरासत संरक्षण, सांस्कृतिक कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय सहयोग में भारत की पहलों को रेखांकित करेंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें