मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:04 · नई दिल्ली संस्करण

भोपाल: अयोध्या बायपास को 10 लेन बनाने के लिए पेड़ कटाई पर लगी रोक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भोपाल: अयोध्या बायपास को 10 लेन बनाने के लिए पेड़ कटाई पर लगी रोक

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अयोध्या बायपास मार्ग को 10 लेन किए जाने के लिए हजारों की तादाद में पेड़ काटे जाना प्रस्तावित है। इस मामले पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने आगामी आदेश तक के लिए पेड़ कटाई पर रोक लगा दी है।

एनजीटी के इस आदेश के बाद अब आठ जनवरी को इस पर सुनवाई होगी।

बता दें कि राजधानी के अयोध्या बायपास रोड को 10 लेन में बदला जाना है, जिसके चलते आठ से 12 हजार पेड़ कटने की आशंका जताई जा रही है। पेड़ों की कटाई का सिलसिला भी शुरू हो गया है और इसका विरोध भी हो रहा है।

वहीं, इसके खिलाफ नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में भी याचिका दायर की गई। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में दायर की गई याचिका पर न्यायाधीश पुष्पा सत्यनारायण ने पेड़ कटाई पर रोक लगा दी है और इस मामले पर अगली सुनवाई आठ जनवरी को निर्धारित की गई है।

दायर की गई याचिका में कहा गया है कि 16 किलोमीटर का लंबा रास्ता है जिसे 10 लेन बनाया जाना है, जो आश्रम तिराहे से करोंद होते हुए रत्नागिरी तिराहा तक है और इसके चलते आठ से 12 हजार पेड़ काटे जाने हैं।

यह परियोजना नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधीन है। अयोध्या बायपास में प्रस्तावित 10 लेन सड़क के लिए हजारों पेड़ काटे जाने का राजधानी में विरोध हो रहा है।

इसकी वजह भी है क्योंकि इससे पहले राजधानी में बीआरटीएस, स्मार्ट सिटी, कोलार सिक्स लेन आदि परियोजनाओं के लिए हजारों पेड़ काटे जा चुके हैं। पेड़ कटाई का असर सीधे तौर पर राजधानी की आवो हवा पर पड़ रहा है और गर्मी में यहां का तापमान भी उछाल मार रहा है।

इसे लेकर कांग्रेस की ओर से भी आंदोलन चलाया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चिपको आंदोलन चलाया और चेहरे पर मास्क लगाकर भी विरोध प्रदर्शन किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें