मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

भोपाल: बंसल वन में रेस्टोरेंट-बार पर कार्रवाई, एक्सपायर कोल्डड्रिंक्स बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भोपाल: बंसल वन में रेस्टोरेंट-बार पर कार्रवाई, एक्सपायर कोल्डड्रिंक्स बरामद

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में खाद्य सुरक्षा और साफ-सफाई के नियमों को लेकर नगर निगम की म्युनिसिपल मोबाइल कोर्ट ने शुक्रवार को बंसल वन क्षेत्र के रेस्टोरेंट और बार में औचक कार्रवाई की। प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट तरुणेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुई जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों में एक्सपायर कोल्ड्रिंक्स मिलीं। कुछ जगहों पर वेज और नॉनवेज खाद्य सामग्री एक ही फ्रीजर में रखी मिली। अनियमितताओं पर मौके पर ही जुर्माने की कार्रवाई की गई।

मोबाइल कोर्ट ने दोपहर करीब 1:30 बजे कार्रवाई शुरू की, जो लगभग दो घंटे तक चली। टीम ने फर्जी कैफे, रोमियो लेन, फ्लाइंग सॉसर, रास्ता, माय बार, आयबरी, कव्वाली और संकल्प रेस्टोरेंट एवं बार सहित कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

किचन में पहुंचकर देखी खाद्य सामग्री

मजिस्ट्रेट तरुणेंद्र प्रताप सिंह ने रेस्टोरेंट और बार के किचन में जाकर खाद्य सामग्री, उसके रखरखाव और स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कुछ स्थानों पर एक्सपायर कोल्ड्रिंक्स मिलीं। वहीं, फ्रीजर में वेज और नॉनवेज खाद्य सामग्री को अलग-अलग रखने के बजाय एक साथ रखा गया था। किचन में गंदगी और साफ-सफाई की कमी मिलने पर कर्मचारियों को फटकार लगाई गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने भोजन और कोल्ड्रिंक्स के सैंपल भी लिए। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, शुद्धता और सुरक्षित भंडारण व्यवस्था की जांच की गई। कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 तथा मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम के तहत की गई।

30 से ज्यादा वाहनों के काफिले के साथ पहुंची टीम

नगर निगम की विशेष टीम 30 से अधिक वाहनों के काफिले के साथ बंसल वन क्षेत्र में पहुंची। अचानक हुई कार्रवाई से रेस्टोरेंट और बार संचालकों में हड़कंप की स्थिति बन गई। निगम के जोन और वार्ड प्रभारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी कार्रवाई में शामिल रहे।

नगर निगम अधिकारियों ने प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, एक्सपायरी डेट, भंडारण और किचन की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों में लापरवाही पाए जाने पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें