मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

भोपाल: शॉपिंग मॉल स्थित ब्यूटी पार्लर में लगी आग, जिम भी चपेट में आया, शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भोपाल: शॉपिंग मॉल स्थित ब्यूटी पार्लर में लगी आग, जिम भी चपेट में आया, शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भाेपाल के काेलार राेड स्थित कजलीखेड़ा के पास शुक्रवार दाेपहर काे एक छह मंजिला शापिंग माॅल में स्थित ब्यूटी पार्लर में आग लग गई, आग ने पास की जिम को भी चपेट में ले लिया। आग लगते ही भगदड़ मच गई। सूचना के बाद माैके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। इससे बड़ा हादसा टल गया। क्योंकि शॉपिंग मॉल में 50 से 60 दुकानें हैं, यदि आग बढ़ती ताे बड़ा हादसा हाे सकता था। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार दोपहर 12 बजे आईबीडी हॉल मार्क सिटी के शॉपिंग मॉल में हुआ। इसके सेकेंड फ्लोर पर एलाइट ब्यूटी पार्लर है। जिसे प्रशांत कदम की पत्नी संचालित करती हैं। दोपहर में जैसे ही उन्हाेंने ब्यूटी पार्लर को खोलने के लिए शटर ऊपर की और देखा तो अंदर आग लगी थी। ब्यूटी पार्लर में सोफा, कुर्सियां और पर्दे लगे थे। इस वजह से आग तेजी से फैल गई। ब्यूटी पार्लर में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। शॉपिंग मॉल में आग लगने से हड़कंप मच गया। लाेगाें ने तुरंत कोलार फायर स्टेशन को सूचना दी गई। जब तक दमकल मौके पर पहुंचती, पूरा ब्यूटी पार्लर आग की चपेट में आ गया। आसपास के दुकानदार भी आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। जब तक आग काबू में आती, तब तक पूरा सामान जल चुका था। यहां एयर कंडिशनर, पंखें, ब्यूटी पार्लर में उपयोग की जाने वाली मशीनें भी जल गए। प्रारंभिक जांच में लाखों का नुकसान होना सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, शॉर्ट सर्किट से आग लगना सामने आया है। ब्यूटी पार्लर के पास में ही जिम भी है। आग की लपटें वहां तक पहुंच गई। दमकल की मदद से यहां की आग भी बुझाई गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें