मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:04 · नई दिल्ली संस्करण

करगहर सीट से पिछड़े भोजपुरी सिंगर रितेश सिंह, सबसे आगे चल रहे जेडीयू के बशिष्ठ सिंह

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
करगहर सीट से पिछड़े भोजपुरी सिंगर रितेश सिंह, सबसे आगे चल रहे जेडीयू के बशिष्ठ सिंह

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार कई भोजपुरी सिंगर्स उम्मीदवार बनकर अलग-अलग पार्टियों से चुनाव लड़ रहे हैं। आज सभी के लिए फैसले का दिन है।

करगहर सीट से पहली बार भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे जन सुराज पार्टी की तरफ से लड़ रहे हैं, लेकिन शुरुआती रुझानों में सिंगर काफी पीछे चल रहे हैं और चौथे नंबर पर 2050 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

करगहर सीट से रुझान आने शुरू हो चुके हैं और सबसे आगे जेडीयू के बशिष्ठ सिंह चल रहे हैं। बशिष्ठ सिंह 2559 वोटों के साथ पहले नंबर पर हैं, जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस के संतोष कुमार मिश्रा हैं, जिनके खाते में अभी तक 1927 वोट आए हैं। तीसरे नंबर पर बसपा के उदय प्रताप सिंह हैं और चौथे नंबर पर जन सुराज पार्टी के भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे हैं। सिंगर रितेश पांडे को अभी तक 509 वोट मिले हैं, जबकि पांचवें नंबर पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे शिव कुमार सिंह हैं, जिन्हें 106 वोट मिले हैं।

शुरुआती रुझानों में सिंगर काफी पीछे कर रहे हैं।

जेडीयू के बशिष्ठ सिंह को पीछे कर पाना उनके लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि बशिष्ठ सिंह पहले से करगहर सीट का जाना-माना चेहरा हैं। साल 2020 में कांग्रेस के संतोष कुमार मिश्रा करगहर सीट से जीते थे, लेकिन इस बार जेडीयू के बशिष्ठ सिंह ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है।

साल 1967 में सबसे पहले करगहर सीट पर चुनाव हुए थे और एसएसपी के तुलसी सिंह जीतकर विधायक बने थे।

हालांकि अब देखना होगा कि करगहर सीट किसके हिस्से में आती है।

करगहर सीट से रितेश पांडे,जेडीयू के बशिष्ठ सिंह, सीपीआई के महेंद्र प्रसाद गुप्ता और बसपा के उदय प्रताप सिंह बड़ी पार्टियों के चेहरे के तौर पर लड़ रहे हैं। निर्दलीय को मिलाकर 12 उम्मीदवार इस सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

बता दें कि भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे ने पहली बार चुनावों में अपनी किस्मत आजमाई है। सिंगर सिनेमा के बड़े गायक हैं, जो फिल्मी गानों से लेकर भक्ति गीतों के लिए जाने जाते हैं। सिंगर कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें