प्रधानमंत्री जाने माने देश के भजन गायक के इस राम भजन को किया है साझा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरिहरन द्वारा गाया हुआ भक्ति भजन “सबने तुम्हें पुकारा श्री राम जी” साझा किया है। इस भजन का संगीत उदय मजूमदार ने दिया है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट लिखा, “हरिहरन जी के अद्भुत सुरों से सजा ये राम भजन हर किसी को प्रभु श्री राम की भक्ति में लीन कर देने वाला है। आप भी इस मनोहारी भजन का जरूर आनंद उठाएं। #ShriRamBhajan”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिन पहले देश के लोगों से ट्विटर पर राम भजन को साझा करने के लिए आग्रह किया था। इससे पहले प्रधानमंत्री देश के कई राम भजन गाने वाले गायकों के गीत को साझा कर चुके हैं।





