मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

उज्जैन: शहर में जोरदार बारिश, एक युवक बहा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उज्जैन: शहर में जोरदार बारिश, एक युवक बहा

खाचरोद। मध्य प्रदेश के उज्जैन के खाजरोद शहर में लंबे इंतजार के बाद हुई बारिश शहर वासियों पर आफत बनकर आई तो किसानों के लिए मुस्कान बनकर आई। शुक्रवार शाम को तेज बारिश हुई लगभग 1 घंटे तक हुई बारिश से कई हिस्सों में पानी भर गया। विशेषकर मुख्य बाजार, बस स्टैंड, खाक चौक, कस्बे आदि क्षेत्र में पानी भरने का समाचार मिले है‌। खाक चौक में पुलिया पार कर रहा है एक युवक बह गया। जिसका शव देर रात को मिला।

मिली जानकारी अनुसार युवक दिनेश पिता केशुराम धाकड़ उम्र 45 वर्ष निवासी गांव रामा तलाई खाक चौक में बाइक से पुलिया पार कर रहा था । पुलिया पर पानी होने से उसकी बाइक बंद हो गई । इसके बाद युवक ने बाइक को पिलर से बांधना चाह ताकि बाइक बह ना जाए, लेकिन बाइक को बचाने के चक्कर में युवक खुद बह गया। यह घटना शाम 7 बजे की बताई जा रही है । लगभग 3 घंटे बाद युवक का शव मिला युवक । इधर शनिवार दोपहर को विधायक डॉक्टर तेज बहादुर सिंह चौहान, एसडीएम नेहा साहू, नपा अधिकारी शिव रघुवंशी व अन्य भाजपा नेताओं ने शहर की बस्तियों का निरीक्षण किया और जल भराव से निजात दिलाने के लिए नालियों की सफाई करने का आदेश भी दिया।

गांव में निकाला जुलूस

बारिश से किसानों के चेहरे पर मुस्कान आ गई । क्योंकि यदि दो दिनों और बारिश नहीं होती तो सोयाबीन की फसल नष्ट हो जाती है । बारिश से इन फसलों का जीवन दान मिल गया है। इस पर ग्रामीणों ने खुशी का इजहार किया । गांव मड़ावता में ग्रामीणों ने जुलूस निकालकर इंद्र देवता को धन्यवाद दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें