मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

भीमा-कोरेगांव केस की आरोपित ज्योति की जमानत याचिका पर सुनवाई टली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। सुप्रीम कोर्ट ने भीमा-कोरेगांव मामले की आरोपित

ज्योति जगताप की जमानत याचिका पर सुनवाई टाल दी। जस्टिस एमएम सुंदरेश की

अध्यक्षता वाली बेंच ने अगली सुनवाई जुलाई में करने का आदेश दिया।

आज

सुनवाई के दौरान ज्योति जगताप की ओर से पेश वकील अपर्णा भट्ट ने एनआईए की

ओर से पेश हलफनामा का जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए समय देने की मांग की

जिसके बाद कोर्ट ने तीन हफ्ते में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। कोर्ट

ने मामले की सुनवाई चार हफ्ते बाद नियत करने का आदेश दिया।

सुप्रीम

कोर्ट ने 4 मई, 2023 को जगताप की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए

महाराष्ट्र सरकार और एनआईए को नोटिस जारी किया था। जगताप कबीर कला मंच की

सदस्य हैं। कबीर कला मंच प्रतिबंधित माओवादी संगठन की आनुषंगिक शाखा है।

जगताप को सितंबर 2000 में गिरफ्तार किया गया था। एनआईए के मुताबिक जगताप और

दूसरे आरोपियों ने 31 दिसंबर 2017 को एल्गार परिषद का आयोजन किया था जिसके

बाद हिंसा भड़की थी। जगताप की जमानत याचिका बॉम्बे हाईकोर्ट ने 17 अक्टूबर

2022 को खारिज कर दिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें