मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

री-नीट से पहले भीलवाड़ा में पेपर माफिया बेनकाब, टेलीग्राम पर चार हजार में बिक रहा था फर्जी प्रश्नपत्र

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
री-नीट से पहले भीलवाड़ा में पेपर माफिया बेनकाब, टेलीग्राम पर चार हजार में बिक रहा था फर्जी प्रश्नपत्र

भीलवाड़ा। री-नीट परीक्षा से महज तीन दिन पहले भीलवाड़ा में पुलिस ने फर्जी पेपर बेचने वाले एक छात्र को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। आरोपित टेलीग्राम चैनल बनाकर अभ्यर्थियों को असली पेपर के नाम पर फर्जी प्रश्नपत्र बेच रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से मोबाइल फोन, नीट की किताब और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस आरोपित के बैंक खातों, नेटवर्क और ठगी के शिकार छात्रों की जानकारी जुटा रही है।भीलवाड़ा पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित 19 वर्षीय आकाश चौधरी है, जिसे गुरुवार मध्य रात करीब एक बजे शहर के पटेल नगर स्थित उसके घर से पकड़ा। आकाश वर्तमान में जयपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। जांच में सामने आया कि उसने टेलीग्राम पर ‘पेपर माफिया’ नाम से चैनल बना रखा था, जिसके 52 सदस्य जुड़े हुए थे।आरोपित अभ्यर्थियों को री-नीट परीक्षा का पेपर उपलब्ध कराने का झांसा देकर प्रत्येक पेपर के लिए चार-चार हजार रुपये वसूल रहा था। भुगतान के लिए वह क्यूआर कोड भेजकर अपने बैंक खाते में रकम ट्रांसफर करवाता था।प्रताप नगर थाना प्रभारी सुनील ताड़ा ने बताया कि भारत सरकार के एस-मेक पोर्टल के माध्यम से एसपी कार्यालय की विशेष शाखा को सूचना मिली थी कि सोशल मीडिया पर कोई व्यक्ति पेपर लीक के नाम पर संदिग्ध गतिविधियां संचालित कर रहा है। साथ ही डीएसटी को भी इनपुट मिला कि पटेल नगर स्थित एक मकान में रहने वाला युवक ऑनलाइन माध्यम से री-नीट परीक्षा का फर्जी पेपर बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने देर रात दबिश देकर आकाश चौधरी को हिरासत में लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपित टेलीग्राम चेनल के जरिए संगठित तरीके से फर्जीवाड़ा कर रहा था।पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपित अपनी पहचान छिपाने के लिए अमेरिका आधारित वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क और प्रॉक्सी नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहा था। इसी माध्यम से वह टेलीग्राम अकाउंट संचालित कर अभ्यर्थियों से संपर्क करता था।तलाशी के दौरान पुलिस ने उसका मोबाइल फोन, नीट की तैयारी संबंधी एक किताब और कई दस्तावेज जब्त किए। जांच में पता चला कि आकाश नीट की किताब के पन्नों को स्कैन कर डमी पेपर तैयार करता था और उन्हें असली परीक्षा प्रश्नपत्र बताकर छात्रों को भेजता था।पुलिस के अनुसार आकाश चौधरी मूल रूप से चूरू जिले के रावतसर क्षेत्र से जुड़े परिवार का है। उसका परिवार करीब 25 वर्ष पहले रोजगार के सिलसिले में भीलवाड़ा आकर बस गया था। परिवार वर्तमान में पटेल नगर विस्तार क्षेत्र में रह रहा है। आकाश ने भीलवाड़ा में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी कर 12वीं पास की। इसके बाद वह जयपुर जाकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। पुलिस के मुताबिक वह दो दिन पहले ही जयपुर से भीलवाड़ा लौटा था।थाना प्रभारी सुनील ताड़ा ने बताया कि आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी पेपर बेचने, आईटी एक्ट और सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है और बैंक खातों के लेन-देन की विस्तृत जांच की जा रही है।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपित ने अब तक कितने छात्रों को ठगा, खातों में कितनी रकम ट्रांसफर हुई और इस पूरे नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे रैकेट और इसके संचालन के तरीके का बड़ा खुलासा हो सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें