मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी करते तीन चोर रंगेहाथ गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अररिया। जिले में भरगामा थाना पुलिस ने बिजली के ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है।पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्य को चोरी के तेल,कंटेनर सहित अन्य समान और कार के साथ गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना पर रघुनाथपुर उत्तर पंचायत के शेखपुरा गांव में लगे ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी करते पुलिस ने धर दबोचा। पकड़े गए चोर में बेगूसराय जिला के बरौनी थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-30 के रहने वाले जफर आलम पिता -मो.नसीम है। जो वर्तमान समय में अररिया आरएस थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-9 के चकरदह गांव में रह रहा था। दो अन्य चोरों में महलगांव थाना क्षेत्र के मलहरिया वार्ड संख्या 4 के रहने वाले मो सरवर पिता -मो मुद्दीन और अररिया आरएस के चकरदह वार्ड संख्या 9 के रहने वाले मो वाहिद पिता -मो.कबीर है।मामले की जानकारी देते हुए भरगामा थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने शुक्रवार को बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस के द्वारा यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि पकड़े गए चोरों के पास से एक ऑल्टो कार संख्या बीआर 06एच 2760,प्लास्टिक का टिप लगा हुआ पाइप,50 लीटर वाला चार गैलन,एक गैलन ट्रांसफॉर्मर का तेल,दो मोबाइल एवं अन्य समान बरामद किए गए। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष मनीष कुमार के अलावे एसआई धर्मनाथ राय, पीएसआई रौशन कुमार एवं राष्ट्र पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें