मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र: शिवराज ने सिलवानी ने निकाली जन-आशीर्वाद यात्रा

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

भोपाल । पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को

विदिशा लोकसभा की सिलवानी विधानसभा के ग्राम पहोल से जन-आशीर्वाद यात्रा का

शुभारंभ किया। साथ ही बेगमगंज में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के

साथ विशाल जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री और

पूर्व सीएम की उपस्थिति में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता भी

ग्रहण की।

भावुक हुए शिवराज

पूर्व मुख्यमंत्री

चौहान ने विदिशा लोकसभा की सिलवानी विधानसभा में अपनी जन-आशीर्वाद यात्रा

की शुरुआत की। यात्रा जब ग्राम गोरखी पहुंचीं तो बहनों ने पारंपरिक गीत

गाए, शिवराज को तिलक लगाकर आरती उतारी और हाथों में गेंहू की पोटली रख दी।

गेंहू से बंधी पोटली देखकर शिवराज सिंह भावुक नज़र आए। इस दौरान उन्होंने

कहा कि, जब मैंने बहनों से पूछा कि, ये गेंहू की पोटलियां क्यों, तो बहनों

ने जवाब दिया कि भैया को चुनाव जिताने के लिए हम ये दे रहे हैं। ये मन को

भावुक कर देने वाली घटना हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि आज कई सारी गेंहू की

पोटलियां मिली हैं, इस गेंहू से जो पैसा आएगा उसे कन्याओं के विकास के काम

में ही लगाया जाएगा। चुनाव बाद यहां आकर एक कार्यक्रम करेंगे

अपने कर्मों के कारण कांग्रेस की ये हालत है

पूर्व

मुख्यमंत्री चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, अपने कर्मों

और गलत फैसलों के कारण ही कांग्रेस की ये हालत हो गई है। इंदौर से कांग्रेस

के उम्मीदवार अक्षय कांति बम ही भाजपा में शामिल हो गए हैं। वहीं कांग्रेस

के वरिष्ठ नेता रामनिवास रावत ने भी आज भाजपा की सदस्यता ले ली है। अच्छे

विचारवान नेता देश के विकास के लिए कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे

हैं। उम्मीदवारों को भी मोदी जी और भाजपा पर भरोसा है। अब भाजपा में तय है

कि प्रधानमंत्री मोदी हैं और वही बनेंगे, लेकिन कांग्रेस वाले तो बताएं

कि, उनका प्रधानमंत्री कौन बनेगा। अब कांग्रेस में कुछ बचा नहीं है,

कांग्रेस समाप्ति की ओर है।

लखपति दीदी, मेरे जीवन का मिशन

पूर्व

मुख्यमंत्री ने कहा कि, बचपन में मैंने देखा था कि, बेटा-बेटी में भेदभाव

किया जाता था। उस वक्त मैंने बहन-बेटियों का दर्द देखा था। तभी से मन में

संकल्प था कि, बहन-बेटियों के जीवन में नया उजाला लाना है। बेटी बोझ नहीं

वरदान बनें इसलिए मुख्यमंत्री बनते ही सबसे पहले लाड़ली लक्ष्मी योजान लागू

की। बहनों को किसी के सामने हजार-पांच सौ रूपए के लिए हाथ ना फैलाना पड़े

इसके लिए एक झटके में 1 करोड़ 32 लाख बहनों को लाड़ली बहना बनाकर उनके खाते

में पैसे देने का काम किया। अब लखपति दीदी का सफर तय करना है। लखपति दीदी

का मतलब स्व-सहायता समूह के माध्यम से हर बहन की सालाना आय 1 लाख रूपए से

अधिक हो। लखपति दीदी बनाना, मेरे जीवन का मिशन है और ये होकर रहेगा।

भाजपा मेरे लिए माँ है

शिवराज

सिंह चौहान ने कहा कि, जिस पार्टी ने इतना सम्मान दिया है मैं उस पार्टी

को राजनैतिक रूप से अपनी मां मानता हूं। भाजपा मेरे लिए मां है। अगर मैं

अकेले काम करता तो इतना काम नहीं कर पाता। ये सभी काम, भाजपा के कारण के कर

पाया। पूर्व सीएम ने कहा कि, भाजपा राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का आंदोलन है।

भाजपा, भारतीय संस्कृति, जीवनमूल्य और परंपरा को लेकर चलती है। अटल जी और

आडवाणी की जोड़ी ने भारत को नई ऊंचाई दिलाई है। अब अमित शाह और नरेंद्र मोदी

की जोड़ी पूरे विश्व में भारत का झण्डा बुलंद कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें