मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:33 · नई दिल्ली संस्करण

‘भारत पर्व’ हमारी सांस्कृतिक विरासत और एकता का पर्व

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
‘भारत पर्व’ हमारी सांस्कृतिक विरासत और एकता का पर्व

धौलपुर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती सरदार@150 माय भारत युवा केन्द्र एवं वंदे मातरम@150 के उपलक्ष्य में रविवार को धौलपुर में पदयात्रा तथा शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। आयोजन में गांधी पार्क से मचकुंड सरोवर तक यूनिटी मार्च हुआ तथा बाद में आमजन को एकता एवं नश मुक्मि की शपथ दिलाई गई। आयोजन में डीएम श्रीनिधि बी टी ने कहा कि सरदार पटेल ने कश्मीर से कन्याकुमारी और गुजरात से असम तक एक भारत का निर्माण किया। उनका त्याग, देशभक्ति और दृढ़संकल्प आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को आत्मसात कर मनाया जा रहा भारत पर्व केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत, विविधता और एकता का पर्व है। यह हमारा सौभाग्य है कि आज हम वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ भी मना रहे हैं। पदयात्रा संभाग संयोजक जितेन्द्र मीणा ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल का व्यक्तित्व इतना विशाल है कि उसे शब्दों में समेटना कठिन है। एक साधारण परिवार में जन्मे इस महापुरुष ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति से भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने युवाओं को लौह पुरुष सरदार पटेल का अनेकता में एकता राष्ट्र निर्माण एवं देश भक्ति का संदेश गांव-गांव, ढाणि-ढाणि पहुॅचाने का आव्हान किया। आयोजन में भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत,भाजपा नेत्री नीरजा शर्मा एवं डॉ. शिवचरण कुशवाह ने वंदे मातरम एवं लौह पुरुष सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने के लिए अपने विचार भी साझा किए। आज पदयात्रा को जिला कलक्टर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा से पूर्व एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत गांधी पार्क में वृक्षारोपण भी किया गया। इसके बाद में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के साथ शुरू हुई पदयात्रा में विद्यालय एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थी, एनएसएस, एनसीसी, माय भारत, पुलिस बैण्ड तथा विभिन्न युवा एवं सामाजिक संगठनों द्वारा सहभागिता निभाई। पदयात्रा के दौरान शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ए एम सोमनाथ एवं धौलपुर उपखंड अधिकारी कर्मवीर सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें