मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पंडाल में करंट से मृत मजदूर का शव झारखंड भेजा गया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुरादाबाद,

26 फरवरी। जनपद में शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुआई

में शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पंडाल में करंट की चपेट में आकर

मजदूर नरेश तुरी की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद शव को

झारंखड भेजा गया। इस हादसे में झुलसे छह मजदूरों को टीएमयू अस्पताल से

छुट्टी मिल गई है। अब भी एक मजदूर का इलाज चल रहा है।

कांग्रेस के

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर जीरो प्वाइंट पर एक मैदान में कांग्रेस ने

ठहरने के लिए पंडाल बनाया था। शनिवार की शाम लगभग पांच बजे अचानक खंभे में

करंट उतरने से उसकी चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई। सात मजदूर झुलस गए

थे। सभी मजदूर झारखंड के जनपद चतरा के सिल्ला गांव के निवासी हैं। यह

हादसा उस वक्त हुआ जब मजदूर सामान ट्रक में लोड कर रहे थे। रविवार की रात

को पहुंचे परिजन ने पंचनामा के बाद बेटे नरेश का शव लेकर झारखंड के लिए

रवाना हो गये। प्रशासन की ओर से परिवार की हर संभावना मदद की गयी

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें