भारत जोड़ो न्याय यात्रा: राहुल गांधी आज बड़नगर में रोड-शो, बदनावर, सैलाना और रतलाम में सभा करेंगे
भोपाल । अखिल भारतीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की
भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज बुधवार बड़नगर में रोड-शो के साथ शुरू होगी।
पूर्वान्ह 11.30 बजे राहुल गांधी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता बदनावर में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे।
प्रदेश
कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने बताया कि राहुल गांधी
की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दोपहर भोज के बाद अपरान्ह 3 बजे रतलाम और
सैलाना में आम सभा और रोड शो होगा। उसी दिन यात्रा मध्यप्रदेश से राजस्थान
में प्रवेश करेगी।





