मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्वोत्तर पर्यटन को बढ़ावा देने वाली भारत गौरव ट्रेन गुवाहाटी पहुंची

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पूर्वोत्तर पर्यटन को बढ़ावा देने वाली भारत गौरव ट्रेन गुवाहाटी पहुंची

पूर्वोत्तर पर्यटन को बढ़ावा देने वाली भारत गौरव ट्रेन गुवाहाटी पहुंची

- ट्रेन से दिखा पूर्वोत्तर राज्यों की खूबसूरती का नजारा

गुवाहाटी, 23 मार्च । भारतीय रेल की विशेष रूप से डिजाइन की गयी यात्रा "नॉर्थ ईस्ट डिस्कवरी: बियॉन्ड गुवाहाटी" के तहत भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को करीब से जानने के लिए भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन आज (गुरुवार) अपने पहले पर्यटन पड़ाव गुवाहाटी पहुंची। ट्रेन ने 21 मार्च को दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू की थी।

पूर्वोत्तर सीमा रेल (पूसीरे) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने बताया है कि गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन और पर्यटकों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पर्यटकों ने दिल्ली से गुवाहाटी तक की अपनी यात्रा पर काफी संतोष जाहिर किया। उनलोगों ने भारतीय रेल द्वारा प्रदान की जाने वाली सभी आधुनिक सुविधाओं और पौष्टिक भोजन के साथ ऐसी शानदार ट्रेन में यात्रा करने के अपने अनुभव को साझा किया। यहां तक कि उनके स्वागत के लिए वहां मौजूद बिहू कलाकारों के साथ उनलोगों ने बिहू नृत्य (असम का लोक नृत्य) भी किया। पर्यटकों ने पूर्वोत्तर राज्यों को निहारने के लिए अपनी उत्सुकता व्यक्त की। लमडिंग के मंडल रेल प्रबंधक प्रेम रंजन कुमार ने पर्यटकों का स्वागत किया और उनके साथ बातचीत कर भारत गौरव डीलक्स एसी ट्रेन की यात्रा के बारे में उनके विचार जाने।

भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन 24 मार्च को रात 09.00 बजे गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से रात भर की यात्रा तय कर 25 मार्च को अगला गंतव्य अरुणाचल प्रदेश के नाहरलगुन रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

पूर्वोत्तर राज्यों के लिए इस तरह की यह पहली पर्यटन स्पेशल ट्रेन है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें