मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

न्यू-जलपाईगुड़ी से भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन 18 मई को

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कटिहार। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) कटिहार रेलमंडल के न्यू-जलपाईगुड़ी से 18 मई को भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन को रवाना करेगा। इस विशेष पर्यटक ट्रेन से आईआरसीटीसी अयोध्या में रामलला के दर्शन सहित वैष्णो देवी, हरिद्वार, ऋषिकेश, मथुरा व वृंदावन के दर्शन किए जा सकेंगे।

मंगलवार को आईआरसीटीसी-पूर्वी क्षेत्र के ग्रुप जेनरल मैनेजर ज़फ़र आज़म ने बताया कि यह ट्रेन 18 मई को न्यू जलपाईगुड़ी से रवाना होगी और 26 मई को वापसी करेगी। यात्रा करने वाले के लिए बोर्डिंग हेतु यह ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी, मालदा टाउन, कपूरहाट, दुमका, भागलपुर, जमालपुर, किऊल और पटना रूकेगी।

उन्होंने बताया कि यात्रा के लिए आइआरसीटीसी के बेवसाइट www.irctctourism.com पर बुकिंग कराई जा सकती है। नव दिवसीय सफर के लिए एक व्यक्ति को 17,900 रुपये देना होगा। उल्लेखनीय है कि भारतीय रेलवे भारत गौरव ट्रेन योजना के तहत रेल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगभग 33 प्रतिशत रियायत दे रहा है। यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों को ट्रेन में हर तरह की सुविधा दी जाएगी। सुबह शाम की चाय के अलावा नाश्ता और तीन समय शाकाहारी भोजन दिया जाएगा। घूमने के लिए गैर वातानुकूलित बस दी जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें