मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा लोकतंत्र को तानाशाही में बदलना चाहती है: भगवंत मान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तुलना शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति

व्लादिमीर पुतिन से की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व

में भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र को तानाशाही में बदलना चाहती है।

पंजाब

के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की

गिरफ्तारी के बाद आज दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंचे। यहां पत्रकारों से

बातचीत में भगवंत मान ने भारतीय जनता पार्टी पर दिल्ली और पंजाब के साथ

बेरुखी करने के आरोप लगाए। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री केजरीवाल की

गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर तानाशाही करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि

उनकी पार्टी काम की राजनीति करना चाहती है लेकिन भाजपा ऐसा नहीं करने दे

रही है।

मान ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी को केवल आप संयोजक

अरविंद केजरीवाल ही चुनौती दे सकते हैं। इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया

है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में सबसे ज्यादा नफरत फैलाने वाली भाषणबाजी

करती है। पार्टी चाहती है कि कोई भी विपक्षी नेता आगामी चुनावों के लिए

प्रचार न कर सकें। वह व्लादिमीर पुतिन के नक्शेकदम पर चल रहे हैं। ये

तानाशाही है।

इस बीच मुख्यमंत्री केजरीवाल की पत्नी सुनीता

केजरीवाल का भी बयान आया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने जनता को संबोधित करते

हुए कहा कि आपके 3 बार चुने हुए मुख्यमंत्री को मोदी ने सत्ता के अहंकार

में गिरफ़्तार करवाया। सबको रौंदने में लगे हैं। यह दिल्ली के लोगों के साथ

धोखा है। आपके मुख्यमंत्री हमेशा आपके साथ खड़े रहें हैं। अंदर रहें या

बाहर, उनका जीवन देश को समर्पित है। जनता जनार्दन है सब जानती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें