मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

भीमनगर में 2.77 किमी सड़क निर्माण शुरू नहीं, समयसीमा पूरी होने में बचे केवल तीन महीने

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भीमनगर में 2.77 किमी सड़क निर्माण शुरू नहीं, समयसीमा पूरी होने में बचे केवल तीन महीने

सुपौल। जिले के बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत भीमनगर पंचायत में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत स्वीकृत सड़क निर्माण योजना अब सवालों के घेरे में आ गई है।लालपुर पासवान टोला से राम टोला बैजनाथपुर तक बनने वाली इस सड़क का काम अब तक शुरू नहीं हो पाया है, जबकि निर्धारित समयसीमा पूरी होने में केवल तीन महीने ही बचे हैं। करीब 2.77 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर 293.45 लाख रुपये खर्च किए जाने हैं। सूचना पट्ट के अनुसार, इस परियोजना की शुरुआत 30 जुलाई 2025 को होनी थी और इसे 29 जुलाई 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है। लेकिन तय समय के काफी बीत जाने के बावजूद अब तक सड़क निर्माण स्थल पर एक ट्रॉली मिट्टी तक नहीं डाली गई है।इस स्थिति से स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी और असंतोष बढ़ता जा रहा है। योजना में पांच वर्षों का अनुरक्षण भी शामिल है। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल वीरपुर को दी गई है, जबकि संवेदक के रूप में रामानंद प्रसाद रमण का चयन किया गया है। स्थानीय ग्रामीण सूरज पासवान, दीपक पासवान और धीरेंद्र कुमार का कहना है कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के कई गांवों का संपर्क बेहतर हो जाएगा।सड़क बनने से लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। इस संबंध में ग्रामीण कार्य विभाग के जेई राहुल कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित संवेदक फिलहाल दूसरे कार्य स्थल पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस सड़क में पांच कलभट का निर्माण हो चुका है और जल्द ही सड़क निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें