मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

भागलपुर में लव जिहाद का मामला, हिरासत में युवक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भागलपुर में लव जिहाद का मामला, हिरासत में युवक

भागलपुर। जिले के जोगसर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को लव जिहाद का मामला प्रकाश में आया है। मशाकचक मोहल्ले में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही मुंगेर की एक युवती को पिछले दो साल से एक युवक राहुल नाम बताकर गुमराह कर रहा था, जबकि उसकी असली पहचान मोहम्मद फैजल के रूप में हुई है। युवती किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करती थी। इसी दौरान युवक उससे दोस्ती कर नज़दीकियाँ बढ़ाती गयी। मोहल्ले के लोगों के पूछने पर युवती उसी युवक को भाई बताती थी, जिससे स्थानीय लोगों में पहले से ही संदेह बना हुआ था। शुक्रवार को युवक के दोबारा आने पर मोहल्लेवासियों ने उसे रोक लिया।धर्म जागरण मंच के जिला संयोजक राजेश कुमार सिंह और स्थानीय लोगों ने उससे पूछताछ की। शुरू में युवक ने खुद को हिंदू और नाम राहुल बताया लेकिन जब उसकी कॉपी जांची गई तो सच सामने आ गया। वह वास्तव में मोहम्मद फैजल था। इसके बाद मौके पर मोहल्ले में जबरदस्त आक्रोश फैल गया। लोगों ने तुरंत जोगसर थाना को सूचना दी। पुलिस पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। युवती को भी थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। परिवार को सूचना दे दी गई है।मामले के खुलासे के बाद से क्षेत्र में तनाव और नाराज़गी का माहौल है। पुलिस अब युवक की मंशा पहचान छिपाने और लंबे समय से चल रही गतिविधियों की गहराई से जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें