मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

नवादा में बच्चों के सामने पति ने पीटकर की पत्नी की हत्या, दो गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नवादा। नवादा में एक पति ने अपनी पत्नी की बुधवार को पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बच्चों के रोने-चीखने की आवाज सुन जब पड़ोसी पहुंचे, तब हत्या का खुलासा हुआ।नवादा में पति बना हैवानमहिला तीन बच्चों की मां बताई जा रही है, जिसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। ये घटना नवादा नगर थाने क्षेत्र के शिव नारायण बीघा गांव के कोनीबर टोले की बताई जाती है।ससुराल वालों द्वारा शव जलाने की सूचना पर मायके वालों ने डायल 112 को जानकारी दी, जिसकी सूचना मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को घर से बरामद किया। वहीं, पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।पुलिस ने मौके से डंडा भी किया बरामदमृतका 38 वर्षीय फूलवंती देवी शिवनारायण बीघा गांव के कोनीवर टोले के निवासी सुनील मंझी की पत्नी थी। वह दो बेटी और एक बेटे की मां बतायी जाती है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ अनोज कुमार और नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से खून लगा बांस का एक डंडा भी बरामद किया है।फॉरेंसिक टीम ने कई सैंपल किए इकट्ठेअधिकारियों ने मौके पर उपस्थित लोगों और आसपास के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की है और तत्काल फॉरेंसिक टीम बुलायी है। इसके साथ ही कई सैंपल भी इकट्ठे किए गये हैं। मायके वालों द्वारा पति सुनील मांझी पर पीट-पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगा है। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर धर-पकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें