मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:33 · नई दिल्ली संस्करण

भागलपुर: दीपावली पर 'सिंदूर लड्डू' की धूम, भारतीय फौज को समर्पित खास मिठाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भागलपुर: दीपावली पर 'सिंदूर लड्डू' की धूम, भारतीय फौज को समर्पित खास मिठाई

भागलपुर। दीपावली के पावन अवसर पर बिहार के भागलपुर में एक अनूठी मिठाई 'सिंदूर लड्डू' तैयार की गई है, जो भारतीय फौज के सम्मान में बनाई गई है।

इस मिठाई का नाम कश्मीर में भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' से प्रेरित है। इस खास लड्डू में कश्मीर के गुलाब की पंखुड़ियां, केसर और ड्राई फ्रूट्स का उपयोग किया गया है, जो इसे स्वादिष्ट और खास बनाता है।

मिठाई बनाने वाले भागलपुर के व्यवसायी अभिनंदन शर्मा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि 'सिंदूर लड्डू' भारतीय फौज को समर्पित है, जो कश्मीर में देश की सुरक्षा के लिए तैनात है।

उन्होंने कहा, "कश्मीर में हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद हमने यह मिठाई बनाई ताकि देश की जनता के जज्बे को दर्शाया जा सके। इस लड्डू में जम्मू-कश्मीर से लाए गए गुलाब की पंखुड़ियां, केसर और ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया गया है।"

अभिनंदन ने बताया कि इस मिठाई की बाजार में जबरदस्त मांग है।

दीपावली के मौके पर लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। उनकी दुकान से इसकी आपूर्ति लगातार की जा रही है। उन्होंने कहा, "हमारी कोशिश है कि यह मिठाई न सिर्फ स्वाद दे, बल्कि देश के प्रति सम्मान और फौज के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक बने।"

अभिनंदन के मुताबिक, 'सिंदूर लड्डू' की खासियत इसकी सामग्री और इसका उद्देश्य है। यह मिठाई न केवल त्योहार का उत्साह बढ़ा रही है, बल्कि भारतीय सेना के प्रति लोगों की भावनाओं को भी जोड़ रही है।

भागलपुर के बाजारों में इसकी चर्चा जोरों पर है और लोग इसे अपनों के साथ बांटकर दीपावली को और खास बना रहे हैं।

यह पहल न केवल स्थानीय व्यवसाय को बढ़ावा दे रही है, बल्कि देशभक्ति की भावना को भी मजबूत कर रही है। अभिनंदन शर्मा की इस अनूठी पहल को लोग खूब सराह रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें