मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

37.39 करोड़ की लागत से पटना में आईपीएस मेस के आधुनिक भवन का होगा निर्माण: सम्राट चौधरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
37.39 करोड़ की लागत से पटना में आईपीएस मेस के आधुनिक भवन का होगा निर्माण: सम्राट चौधरी

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पटना जिलान्तर्गत पुलिस ऑफिसर्स मेस (आईपीएस मेस) के नए भवन के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है।

सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा आईपीएस मेस का भवन (बी+जी+4 निर्माण) संरचना में निर्मित किया जाएगा, जिसमें फर्नीचर एवं अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाएं शामिल होंगी। इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत सैंतीस करोड़ उनचालीस लाख तिरेसठ हजार चार सौ रुपये हैं।

उन्होंने कहा-बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के लिए आधुनिक, सुरक्षित और सुविधायुक्त आधारभूत संरचना विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हाल में ही पूर्वी चम्पारण में पुलिस अधीक्षक के नए कार्यालय भवन, रोहतास के डिहरी पुलिस केन्द्र में रक्षित कार्यालय एवं शस्त्रागार भवन तथा लखीसराय पुलिस केन्द्र में महिला पुलिस कर्मियों के लिए 200 बेड क्षमता वाले आधुनिक बैरक के निर्माण को मंजूरी दी और अब पटना जिलान्तर्गत आईपीएस मेस के आधुनिक भवन निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस भवन निर्माण से पुलिस अधिकारियों को बेहतर कार्य-सह-निवास सुविधा उपलब्ध होगी। सरकार का लक्ष्य है कि पुलिस बल को बेहतर सुविधाएं देकर कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें